Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

इस बार बंगाल चुनाव में लापरवाही या हिंसा पर जीरो टॉलरेंस अपनाएगा आयोग, अधिकारियों को दिए गए हैं सख्त निर्देश

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि बूथ कब्जा और मतदान में बाधा डालने जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

14 Apr 2026

इस बार बंगाल चुनाव में लापरवाही या हिंसा पर जीरो टॉलरेंस अपनाएगा आयोग, अधिकारियों को दिए गए हैं सख्त निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के प्रति शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जिला समन्वयकों की बैठक में चुनावी कदाचार और मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार को उपचुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक टीम बंगाल पहुंची है। वे लगातार बैठकें कर रहे हैं। देर रात तक बैठक हुई है। इसमें सभी अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि हर मतदाता को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का उपयोग करने का अधिकार है और प्रशासन इसे सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि बूथ कब्जा और मतदान में बाधा डालने जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय बल के एक समन्वयक ने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सघन निगरानी की जाएगी और किसी भी उल्लंघन पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होगी।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों के कर्मचारी पूरी तरह निष्पक्ष रहें और किसी भी राजनीतिक गतिविधि से दूर रहें। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों से तटस्थता बनाए रखने की अपेक्षा है और किसी भी तरह की लापरवाही पर अनुशासनात्मक तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इस समन्वित पहल का उद्देश्य मतदाताओं के बीच विश्वास मजबूत करना है, ताकि हर मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अधिकारियों को दिए गए हैं सख्त निर्देश
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि बूथ कब्जा और मतदान में बाधा डालने जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News